गृहमंत्री अमित शाह से विशेष राहत पैकेज और दूरदराज़ के बाढ़ प्रभावित इलाकों पर ध्यान देने की अपील – मूवमेंट कल्कि


 जम्मू (राजेंद्र भगत) आज केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी ने जम्मू का दौरा कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। मूवमेंट कल्कि ने उनके इस कदम का स्वागत किया और आशा जताई कि इससे बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया में तेजी आएगी।

मूवमेंट कल्कि के सदस्यों ने भी बेलीचराना क्षेत्र का दौरा किया, जहाँ पर कपड़े, भजन सामग्री आदि वितरित किए गए और प्रभावित परिवारों की समस्याओं को सुना। दौरे के दौरान यह देखा गया कि जहाँ कुछ स्थानों पर प्रशासन और समाजसेवी सक्रिय हैं, वहीं कई दूरदराज़ के इलाके अब भी पूरी तरह उपेक्षित हैं। इन क्षेत्रों के लोग टूटे-फूटे घरों और बर्बाद फसलों के बीच बेहद कठिन हालात में जीवन गुजार रहे हैं।


मूवमेंट कल्कि ने गृहमंत्री अमित शाह जी से आग्रह किया कि सिर्फ उन क्षेत्रों पर ध्यान न दिया जाए जो मीडिया में हाईलाइट हो रहे हैं, बल्कि उन दुर्गम और उपेक्षित गाँवों को भी फोकस में लाया जाए जहाँ तक अब तक कोई राहत नहीं पहुँची है।


संगठन ने गृहमंत्री से अपील की है कि जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए एक विशेष राहत पैकेज घोषित किया जाए। मूवमेंट कल्कि ने याद दिलाया कि 2014 में जब कश्मीर में बाढ़ आई थी तब माननीय प्रधानमंत्री जी ने 80,000 करोड़ रुपये का पैकेज दिया था। उसी तर्ज पर जम्मू को भी आपदा घोषित कर समान पैकेज दिया जाना चाहिए, क्योंकि यहाँ भी जिलों से लेकर शहर तक बड़े पैमाने पर जनहानि हुई है, लोगों के घर टूट गए हैं और फसलें तबाह हो गई हैं।


मूवमेंट कल्कि ने यह भी स्पष्ट किया कि एडमिनिस्ट्रेशन को आदेश दिया जाए कि किसी भी घर या दूरदराज़ इलाके को अनदेखा न किया जाए। सहायता हर उस व्यक्ति तक पहुँचे जिसे वास्तव में ज़रूरत है। जिनका कोई नुकसान नहीं हुआ है, उन्हें राहत बाँटने की बजाय उन पीड़ित परिवारों को सहायता दी जाए जो सच में इस आपदा से प्रभावित हैं।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Definition List

Unordered List

Support