सरकारी फरमान की धज्जियां उड़ाते स्कूल
जम्मू(विवेक) जम्मू कश्मीर के अरनिया सेक्टर से पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान की ओर से सीमा पर लगातार गोलीबारी की घटनाएं हो रही हैं जिसके चलते आस-पास के ग्रामीणों ने सीमा क्षेत्र से पलायन शुरू करके दूसरे गांव में शरण ली है इस गोलीबारी की चपेट में कोई स्कूल ना आ जाए इसी को मद्देनजर रखते हुए प्रशासन ने सीमा रेखा के पास 5 किलोमीटर के दायरे के सभी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं किंतु फिर भी यह स्कूल सरकारी फरमान की धज्जियां उड़ाते नजर आते हैं अरनिया का स.कान्वेंट स्कूल सोमवार सुबह खुला जिससे बच्चों के अभिभावक परेशान नजर आए तथा आसपास के ग्रामीणों ने भी इसका विरोध किया तथा लोगों में इस बात को लेकर गुस्सा है कि शिक्षा विभाग, नियम तोड़ने वाले स्कूलों पर कार्यवाही क्यों नहीं करता ज्ञात रहे कि जम्मू के अरनिया, पूंछ इत्यादि क्षेत्रों में पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन प्रतिदिन जारी है जिससे सीमा के साथ लगते गांव के लोग डरे हुए हैं और प्रशासन सचेत है।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें