जम्मू की बेटी बनी मिसेज यूनिवर्स ह्यूमिनिटी
जम्मू(रेखा) शहरकी बेटी सुहासिनी सूदन महेश्वरी ने रियासत का मान बढ़ाने का काम किया है। उसने साउथ अफ्रीका के डरबन में आयोजित मिसेज यूनिवर्स ह्यूमिनिटी-2017 का खिताब जीता है। खिताब जीतकर जम्मू लौटी सुहासिनी का जोरदार स्वागत किया गया।
प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात करते हुए सुहासिनी ने बताया कि दुनिया का यह प्रतिष्ठित खिताब जीतने के बाद काफी अच्छा लग रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी शादी 2013 में हुई थी। उन्होंने बताया कि साउथ ईस्ट एशिया के 11 देशों में उन्हें इस स्पर्धा के लिए चुना गया था।
सुहासिनी इससे पहले भी कई खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में काम करने का कोई खास मन नहीं है। सुपर वूमन नाम से एक इनिसेटिव लिया है। इसमें महिलाओं की सहायता की जाएगी। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम करेंगे।
ग्लैमर और सोशल वर्क को साथ लेकर काम करेंगे। सुहासिनी के पिता सेवानिवृत्त चिकित्सक बिपिन सूदन ने बताया कि यह हम सब जम्मू वासियों के लिए गर्व की बात है।

Congrats
जवाब देंहटाएंजय माता दी
जवाब देंहटाएं