JAMMU JOURNALIST



शाहिदो को याद कर श्रध्दांजलि अर्पित की ।

कटड़ा :- (रोहित शर्मा )  आधार शिविर कटड़ा में शहीद दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन कटड़ा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शहीदों को श्रध्दांजलि अर्पीत की गई । गौरतलब है कि 21 अक्तुबर,1959 में लद्दाख के दुर्गम क्षैत्र में भारतीय पुलिस की एक छोटी टुकड़ी के जवानों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिये थे तभी से प्रति वर्ष 21 अक्टूबर को देश के कोने-कोने में दिवंगत शूरवीरों की स्मृति में पुलिस शहीद दिवस पर परेड़ का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर  पुलिस लाईन कटड़ा में भी परेड का आयोजन किया गया और शहीदों को श्रदांजली अर्पीत की गई। इस मौके पर मिडिया से बात करने पर  जीआरपी के एस.एस.पी श्री रंजीत सिंह समबयाल ने बताया जो जवान देश की रक्षा करते हुए  शहीद हो गए थे । उनकी याद में  हर वर्ष आज के दिन शहीद दिवस के रूप मे मनाया जाता है । वही इस अवसर पर जीआरपी एफ के एसडीपीओ, एसएचओ व अन्य अधिकारीयो सहित स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे ।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Definition List

Unordered List

Support