JAMMU JOURNALIST

आवारा मवेशियों से कटरावासी परेशान


कटरा (रोहित शर्मा) आधार शिविर कटरा में आवारा मवेशियों से श्रद्धालुओं सहित स्थानीय निवासियों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है वही आज बाणगंगा मार्ग पर नाले में एक बैल चला गया जिसके कारण उसको बाहर निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी और आसपास के दुकानदारों को काफी दिक्कत आई कुछ दुकानदारों का कहना है कि सुबह शाम आवारा मवेशी यहां पर घूमते रहते हैं जिनके चलते उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है आए दिन मवेशी नाले में गिर जाते हैं उनको निकालना बहुत मुश्किल हो जाता है वही कुछ नागरिकों का कहना है कि आए दिन आवारा घूमने वाले मवेशि  कोई ना कोई हादसे को न्योता देते रहते हैं वही दुकानदार करतार चंद. रमन. साजन. मथुरा. बिट्टू. ने प्रशासन से गुहार लगाई है के आवारा घूमने वाले मवेशियों को कैटल बांड फाटक में रखना चाहिए।

नाले में फंसा हुआ बैल और उसको निकालने की कोशिश करते हुए स्थानीय नागरिक।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Definition List

Unordered List

Support