जम्मू: आल जे एंड के डिसएबल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुशील शर्मा ने प्रेस में जारी बयान में कहा कि हमारे दिव्यांग लोग कई वर्षों से अपने अधिकार के लिए लड़ रहे हैं किंतु कोई सुनवाई नहीं होती उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में हमारे लोगों के हालात बद से बदतर हैं उन्होंने कहा कि हम लोग कहीं भी सफर तक नहीं कर सकते जहां की जो गाड़ियां हैं उनमें हमारे विकलांग लोगों को चढ़ने या बैठने की कोई सुविधा नहीं है अगर मजबूरी से हम लोग गाड़ी में चढ़ भी जाते हैं तो हमारी सीटें रिजर्व होने के बावजूद हमें खड़े रहना पड़ता है एस आर ओ 105 के अन्तर्गरत हमे हमारे हक मिलने चाहिए पर हमें सरकारी कार्यालयों में गुसने नही दिया जाता। उन्होंने कहा कि कई वर्षों से हमें सरकारी पेंशन तक नहीं मिल रही और हम हर विभाग में गुहार लगा चुके हैं उन्होंने कहा कि सरकार से हमें उम्मीदें बहुत कम हैं लिहाजा हम आम राज्य बासियों से अपील करते हैं कि विकलांगों की मदद के लिए आगे आएं तथा हमारे लोगों की लड़ाई में सहयोग करें।
PKS NEWS 24
PKS NEWS 24







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें