पत्रकारिता क्या है


0c3c401b-c983-4b55-a4be-37480e031437

पत्रकारिता आधुनिक समय में एक महत्वपूर्ण व्यवसाय बन गया है। जिसमे समाचार का एकत्रीकरण, समाचार लिखना, सारी जानकारियों को जुटाना, सम्पादित करना और सम्यक प्रस्तुतिकरण जैसे काम करने होते हैं। आज के समय में पत्रकारिता के अनेक माध्यम हो गए हैं जैसे कि अखबार, पत्रिकाएं , दूरदर्शन, रेडियो , वेब-पत्रकारिता आदि। जैस-जैसे इंटरनेट चर्चित हुआ है वैसे -वैसे पत्रकारिता ने भी अपने आप को विस्तृत किया है। अब हर कोई दुनिया में घट रही घटनाओं को और समाचारों को सबसे पहले जाना चाहता है। सब चाहते है कि वे बिना समय व्यर्थ किए मोबाइल में ही सारी जानकरी प्राप्त कर लें । जिस कारण पत्रकारिता ने अपने कार्य क्षेत्र को भी बहुत बढ़ाया है। अगर आपकी भी रूचि  समाचार ,दुनिया में घट रही घटनाओं में और लिखने में है, तो आप भी पत्रकारिता में अपना करियर बना सकते हैं।
IMG_20190402_175827

पत्रकार कैसे बने ?

अगर आपकी भी रूचि  समाचार में , दुनिया में घट रही घटनाओं में और लिखने में है, तो आपके लिए पत्रकार बनना कोई बड़ी बात नहीं है। पत्रकार बनने के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज़ सच्चाई और ईमानदारी है। अगर आप सच्चाई के साथ खड़े हैं और ईमानदारी से अपना कार्य करते है तो आपको पत्रकार बनने से कोई नहीं रोक सकता है। अगर देखा जाए तो पत्रकारिता का इतिहास हमारी आज़ादी से भी पहले का है। उस समय पत्रकारिता के लिए कोई कोर्स या विशेष संस्थान नहीं थे। पर आज के तकनिकी युग में और बढ़ते प्रतियोगिता के कारण इन संस्थाओं का एक व्यक्ति को प्रकार बनाने में बहुत बड़ा योगदान है। भारत में ऐसे बहुत सारे सरकारी संस्थान और यूनिवर्सिटी हैं जो पत्रकारिता में डिप्लोमा कोर्स पत्रकारिता में सर्टिफिकेट कोर्सपत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन लेवल के कोर्स करवाते हैं।
अगर आप पत्रकारिता का कोर्स चाहते है तो बताएं दें कि पत्रकारिता पाठ्यक्रम करने के बाद आप गवर्नमेंट सेक्टर और प्राइवेट सेक्टर दोनों  में काम कर सकते है। प्राइवेट सेक्टर में आप न्यूज़ चैनल, प्रोडक्शन हाउस, प्राइवेट रेडियो चैनल, फिल्म मार्किंग जैसे काम कर सकते हैं। बहुत से ऐसे प्राइवेट न्यूज़ चैनल हैं जहाँ समय-समय नौकरी के लिए आवेदन निकलते रहतें है। इसके अलावा आप प्राइवेट पब्लिकेशन हाउस में भी काम कर सकते हैं। अगर बात करें गोवेर्मेंट सेक्टर में जॉब की तो आप लोक सभा और राज्य सभा जैसे न्यूज़ चैनल के लिए काम कर सकते हैं। दूरदर्शन और आकाशवाणी में भी आप काम कर सकते हैं। इसके अलावा आप रोज़गार समाचार में भी काम कर सकते हैं।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Definition List

Unordered List

Support