जम्मू कश्मीर में किसकी बनेगी सरकार

राजेंद्र भगत की कलम से...

जम्मू। 8 अक्टूबर को चुनाव के परिणाम आना शुरू हो जाएंगे सबकी धड़कनें तेज है  कौन जीतेगा कौन हारेगा? किसकी सरकार बनेगी, सबसे पहले मैं जानकारी दे दूं बात जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव की हो रही है। 10 वर्षों बाद चुनाव हुए हैं बड़े-बड़े दिग्गजों की रैलियां जम्मू कश्मीर में हुई। आज से दो या तीन दिन पहले सर्वे पोल आया जिसमें कांग्रेस और सहयोगी दलों को बढ़त लिए हुए दिखाया गया। 
जम्मू में लोग जो सोच रहे थे कि भाजपा सत्ता में आएगी और भाजपा भी ऐसा मान रही थी। हालांकि सभी पार्टियों अपने-अपने तरीके से खुद की सरकार आने की भविष्यवाणी कर रही थी परंतु सर्वे के बाद अब निगाहें चुनाव परिणाम पर हैं कि हकीकत में परिणाम होंगे कैसे कौन सी पार्टी कितनी सीट लेगी, कौन से गठबंधन रहेंगे या  टूटेंगे। 
   जैसा कि अक्सर होता है क्योंकि जब किसी गठबंधन में पार्टियां अधिक होती हैं तो मुख्यमंत्री को लेकर कशमकश चलती है महाराष्ट्र में आपने देखा होगा, बिहार में भी ऐसा ही हुआ था क्या जम्मू कश्मीर में भी कुछ ऐसा होगा! मुझे लगता है कल 8 अक्टूबर को आने वाले चुनाव परिणाम के बाद हम आगे का ब्लॉग लिखेंगे की किसको कितनी सीट मिली किस की सरकार बनेगी
क्रमशः
World television news
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Definition List

Unordered List

Support