श्रीनगर, 1 दिसंबर 2025
जलोंजीवन मिशन, जम्मू-कश्मीर के मिशन डायरेक्टर ने ग्रामीण पाइप्ड वाटर सप्लाई स्कीम (RPWSS) से संबंधित आईडी निर्माण प्रक्रिया को तेज करने के लिए जल शक्ति विभाग के सभी मुख्य अभियंताओं को निर्देश दिए हैं। इस संबंध में आज एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता मिशन डायरेक्टर, जल जीवन मिशन, जम्मू–कश्मीर ने की।
बैठक में जम्मू और कश्मीर के जल शक्ति (PHE) विभाग के मुख्य अभियंता, सभी सर्किलों के अधीक्षण अभियंता (हाइड्रोलिक), तकनीकी अधिकारी तथा जल जीवन मिशन निदेशालय के अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्य मुद्दा: Out-Village इन्फ्रास्ट्रक्चर की तेज तैयारी
बैठक का प्रमुख एजेंडा ग्रामीण पाइप्ड जलापूर्ति योजनाओं के Out-Village घटक से संबंधित इंफ्रास्ट्रक्चर की तैयारी और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपडेट करने की प्रक्रिया को गति देना रहा।
मिशन डायरेक्टर ने योजनाओं के समयबद्ध और सटीक आर्किटेक्चर कॉन्फ़िगरेशन की आवश्यकता पर जोर दिया, जिसमें मौजूदा और प्रस्तावित जल स्रोतों, रिज़र्वायर, ट्रीटमेंट प्लांट, पंपिंग सिस्टम और ट्रांसमिशन नेटवर्क का पूरा मैपिंग शामिल है।
तकनीकी टीम ने प्रस्तुत की चरणबद्ध गाइडलाइन
तकनीकी टीम ने RPWSS आईडी निर्माण के लिए विस्तृत चरणबद्ध प्रक्रिया प्रस्तुत की, जिसमें शामिल थे—
योजनाओं की पहचान तथा merging/demerging,
लाभान्वित गांवों और आबादियों का चयन,
जल स्रोतों का मैपिंग,
कच्चे पानी के रिज़र्वायर व ट्रांसमिशन मेन का दर्ज करना,
वॉल्व और हाइड्रोलिक नियंत्रण घटक,
जल शोधन संयंत्रों (WTP) की एंट्री,
साफ पानी की ट्रांसमिशन लाइन व वॉल्व,
पंप हाउस व ओवरहेड टैंक का मैपिंग,
फीडर मेन को वितरण बिंदु तक दर्ज करना।
मिशन डायरेक्टर ने सभी डिवीज़नों को निर्देश दिए कि सिस्टम में अंतिम संरचना अपलोड करने से पहले सभी दस्तावेज़ पूर्ण, सत्यापित और फील्ड वास्तविकता के अनुरूप हों ताकि सत्यापन और क्रियान्वयन के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या न आए।
सिंगल आईडी निर्माण के निर्देश
उन्होंने सर्किलों से “मदर-चाइल्ड स्कीम्स” से संबंधित जानकारियाँ उपलब्ध कराने को कहा, ताकि मंत्रालय के निर्देशानुसार इन योजनाओं की एकल (Single) आईडी बनाई जा सके। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि आवश्यक आईडी निर्माण कार्य को प्राथमिकता पर पूरा किया जाएगा।
मिशन डायरेक्टर ने अधीक्षण अभियंताओं को इस प्रक्रिया को “युद्ध स्तर” पर पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में इन योजनाओं के लिए सुनिश्चित फंडिंग प्राप्त हो सके।
PM गति शक्ति के तहत पाइपलाइन मैपिंग की समीक्षा
बैठक में PM Gati Shakti के तहत बिछाई गई पाइपलाइनों के सर्किलवार मैपिंग की प्रगति की भी समीक्षा की गई। मिशन डायरेक्टर ने संबंधित SEs को इस प्रक्रिया को तेज़ करने और विवरण जल्द से जल्द पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें