This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

सोशल मीडिया और नई पीढ़ी: सुविधा या धीरे-धीरे बढ़ती दूरी?

 

आज का समय मोबाइल स्क्रीन का समय है। सुबह आंख खुलते ही सबसे पहले हाथ में फोन आता है और रात को सोने से पहले आखिरी नजर भी उसी स्क्रीन पर जाती है। कुछ सेकंड की रील, कुछ मिनट की वीडियो और घंटों चलने वाली स्क्रॉलिंग अब नई पीढ़ी की दिनचर्या बन चुकी है। सोशल मीडिया ने दुनिया को जोड़ने का काम जरूर किया है, लेकिन इसके साथ एक ऐसा बदलाव भी आया है जिसने रिश्तों, सोच और जीवनशैली को गहराई से प्रभावित किया है।

पहले बच्चे मैदानों में खेलते थे, मोहल्लों में दोस्ती होती थी और घरों में बातचीत की आवाजें सुनाई देती थीं। आज वही बच्चे एक ही कमरे में बैठकर भी अलग-अलग स्क्रीन में खोए रहते हैं। परिवार साथ बैठता जरूर है, लेकिन बातचीत कम और मोबाइल ज्यादा चलता है। यह बदलाव केवल आदतों का नहीं, बल्कि भावनाओं का भी है।



सोशल मीडिया का एक अच्छा पक्ष भी है। इसके माध्यम से नई जानकारी मिलती है, लोग अपने हुनर को दुनिया तक पहुंचा रहे हैं, छोटे व्यवसाय आगे बढ़ रहे हैं और कई युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिले हैं। गांव का कोई कलाकार आज अपनी कला लाखों लोगों तक पहुंचा सकता है। पढ़ाई, समाचार और नई तकनीक तक पहुंच पहले से कहीं आसान हुई है।

लेकिन हर चमकती चीज पूरी तरह अच्छी नहीं होती। सोशल मीडिया की सबसे बड़ी समस्या तुलना की आदत है। लोग दूसरों की दिखावटी खुशियों को देखकर अपनी जिंदगी को कम समझने लगते हैं। कई युवा लाइक्स और फॉलोअर्स को ही अपनी पहचान मान बैठते हैं। धीरे-धीरे आत्मविश्वास कम होने लगता है और मानसिक तनाव बढ़ने लगता है।

आज छोटी उम्र के बच्चे भी ऐसे कंटेंट के संपर्क में आ रहे हैं जो उनकी उम्र के लिए सही नहीं होता। पढ़ाई से ध्यान हटना, देर रात तक जागना, आंखों की समस्या और अकेलेपन की भावना अब आम होती जा रही है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि लोग ऑनलाइन हजारों दोस्तों के बीच भी अंदर से अकेले महसूस कर रहे हैं।

जरूरत सोशल मीडिया छोड़ने की नहीं, बल्कि उसे समझदारी से इस्तेमाल करने की है। परिवारों को बच्चों के साथ समय बिताना होगा। माता-पिता को केवल फोन छीनने के बजाय बच्चों से खुलकर बात करनी होगी। स्कूलों में भी डिजिटल जागरूकता जरूरी है ताकि बच्चे सही और गलत के बीच अंतर समझ सकें।

नई पीढ़ी देश का भविष्य है। अगर यह पीढ़ी स्क्रीन की चमक में वास्तविक जीवन की खूबसूरती भूल जाएगी, तो समाज धीरे-धीरे संवेदनहीन होता जाएगा। तकनीक हमारे जीवन को आसान बनाए, यह अच्छी बात है, लेकिन यदि वही तकनीक रिश्तों और भावनाओं पर भारी पड़ने लगे, तो रुककर सोचने की जरूरत है।

सोशल मीडिया एक साधन है, जीवन नहीं।

असली खुशी अभी भी मोबाइल स्क्रीन में नहीं, बल्कि अपने लोगों के साथ बिताए गए उन पलों में छिपी है जिन्हें किसी फिल्टर की जरूरत नहीं होती।

Share:

जल जीवन मिशन की बड़ी बैठक: ग्रामीण जल योजनाओं के Out-Village ढांचे के लिए तेजी के आदेश


 श्रीनगर, 1 दिसंबर 2025

जलोंजीवन मिशन, जम्मू-कश्मीर के मिशन डायरेक्टर ने ग्रामीण पाइप्ड वाटर सप्लाई स्कीम (RPWSS) से संबंधित आईडी निर्माण प्रक्रिया को तेज करने के लिए जल शक्ति विभाग के सभी मुख्य अभियंताओं को निर्देश दिए हैं। इस संबंध में आज एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता मिशन डायरेक्टर, जल जीवन मिशन, जम्मू–कश्मीर ने की।


बैठक में जम्मू और कश्मीर के जल शक्ति (PHE) विभाग के मुख्य अभियंता, सभी सर्किलों के अधीक्षण अभियंता (हाइड्रोलिक), तकनीकी अधिकारी तथा जल जीवन मिशन निदेशालय के अधिकारी उपस्थित रहे।


मुख्य मुद्दा: Out-Village इन्फ्रास्ट्रक्चर की तेज तैयारी


बैठक का प्रमुख एजेंडा ग्रामीण पाइप्ड जलापूर्ति योजनाओं के Out-Village घटक से संबंधित इंफ्रास्ट्रक्चर की तैयारी और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपडेट करने की प्रक्रिया को गति देना रहा।

मिशन डायरेक्टर ने योजनाओं के समयबद्ध और सटीक आर्किटेक्चर कॉन्फ़िगरेशन की आवश्यकता पर जोर दिया, जिसमें मौजूदा और प्रस्तावित जल स्रोतों, रिज़र्वायर, ट्रीटमेंट प्लांट, पंपिंग सिस्टम और ट्रांसमिशन नेटवर्क का पूरा मैपिंग शामिल है।


तकनीकी टीम ने प्रस्तुत की चरणबद्ध गाइडलाइन


तकनीकी टीम ने RPWSS आईडी निर्माण के लिए विस्तृत चरणबद्ध प्रक्रिया प्रस्तुत की, जिसमें शामिल थे—


योजनाओं की पहचान तथा merging/demerging,


लाभान्वित गांवों और आबादियों का चयन,


जल स्रोतों का मैपिंग,


कच्चे पानी के रिज़र्वायर व ट्रांसमिशन मेन का दर्ज करना,


वॉल्व और हाइड्रोलिक नियंत्रण घटक,


जल शोधन संयंत्रों (WTP) की एंट्री,


साफ पानी की ट्रांसमिशन लाइन व वॉल्व,


पंप हाउस व ओवरहेड टैंक का मैपिंग,


फीडर मेन को वितरण बिंदु तक दर्ज करना।



मिशन डायरेक्टर ने सभी डिवीज़नों को निर्देश दिए कि सिस्टम में अंतिम संरचना अपलोड करने से पहले सभी दस्तावेज़ पूर्ण, सत्यापित और फील्ड वास्तविकता के अनुरूप हों ताकि सत्यापन और क्रियान्वयन के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या न आए।


सिंगल आईडी निर्माण के निर्देश


उन्होंने सर्किलों से “मदर-चाइल्ड स्कीम्स” से संबंधित जानकारियाँ उपलब्ध कराने को कहा, ताकि मंत्रालय के निर्देशानुसार इन योजनाओं की एकल (Single) आईडी बनाई जा सके। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि आवश्यक आईडी निर्माण कार्य को प्राथमिकता पर पूरा किया जाएगा।


मिशन डायरेक्टर ने अधीक्षण अभियंताओं को इस प्रक्रिया को “युद्ध स्तर” पर पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में इन योजनाओं के लिए सुनिश्चित फंडिंग प्राप्त हो सके।


PM गति शक्ति के तहत पाइपलाइन मैपिंग की समीक्षा


बैठक में PM Gati Shakti के तहत बिछाई गई पाइपलाइनों के सर्किलवार मैपिंग की प्रगति की भी समीक्षा की गई। मिशन डायरेक्टर ने संबंधित SEs को इस प्रक्रिया को तेज़ करने और विवरण जल्द से जल्द पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए।

Share:

उधमपुर में जल आपूर्ति योजनाओं की समीक्षा — मिशन डायरेक्टर जल जीवन मिशन ने अधिकारियों को दी रफ्तार बढ़ाने की हिदायत


 उधमपुर, 20 नवंबर:

जल जीवन मिशन (JJM) जम्मू-कश्मीर के मिशन डायरेक्टर खुर्शीद अहमद शाह (JKAS) ने आज जिला उधमपुर में जल आपूर्ति योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।


इस समीक्षा बैठक में अधीक्षण अभियंता उधमपुर सर्कल, एक्सईएन पीएचई डिवीजन उधमपुर, मिशन निदेशालय के अधिकारी, एईई और जेई शामिल रहे। बैठक के दौरान जिले में चल रही विभिन्न जल योजनाओं का विस्तृत प्रेज़ेंटेशन प्रस्तुत किया गया।


161 जल योजनाओं पर समीक्षा


बैठक में बताया गया कि जल जीवन मिशन के तहत उधमपुर डिवीजन में आवंटित 430 कार्यों में से अब तक 199 कार्य पूरे कर लिए गए हैं, जबकि शेष कार्यों पर तेजी से निर्माण जारी है। इन योजनाओं में डगवेल, बोरवेल, रैपिड सैंड फिल्ट्रेशन प्लांट (RSFP), ओवरहेड टैंक (OHT), स्लो सैंड फिल्ट्रेशन प्लांट (SSFP) तथा पाइप नेटवर्क शामिल हैं।


घर-घर नल जल कनेक्शन


जिले के 99,928 घरों में से 79,081 घरों को फ़ंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन (FHTC) प्रदान किए जा चुके हैं।

MD ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष घरों तक जल कनेक्शन पहुंचाने की रफ्तार और तेज की जाए तथा हर घर जल घोषित किए जा चुके गांवों को राष्ट्रीय जल जीवन मिशन (NJJM) के प्रोटोकॉल के अनुसार प्रमाणित किया जाए।


पाइपलाइन और एसेट्स का डिजिटलीकरण


बैठक में बताया गया कि 7,987 किलोमीटर पाइपलाइन में से 6,168 किलोमीटर को पीएम गतिशक्ति पोर्टल पर मैप कर दिया गया है।

साथ ही 304 स्रोतों और 381 जल आपूर्ति संरचनाओं को जियो-टैग किया गया है।


मिशन डायरेक्टर ने निर्देश दिए कि शेष स्रोतों और एसेट्स का मैपिंग व जियो-टैगिंग जल्द पूरी की जाए, ताकि सभी जानकारी सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध हो सके और जल परियोजनाओं में पारदर्शिता, समुदाय की भागीदारी और प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो।


ठेकेदारों ने उठाई भुगतान देरी की समस्या


बाद में जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्य कर रहे ठेकेदारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने MD से मुलाकात कर बढ़ती देनदारियों की समस्या रखी। इस पर मिशन डायरेक्टर ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी जायज़ मांगों को जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा।

Share:

निवेश के नाम पर ठगी का नया जाल — जम्मू में सक्रिय ‘क्रिप्टो सिंडिकेट’ पर उठे सवाल


 जम्मू (राजेंद्र भगत) शहर में इन दिनों एक नए तरह की ठगी का नेटवर्क तेजी से फैलता जा रहा है। कथित “क्रिप्टो निवेश” के नाम पर भोले-भाले लोगों से लाखों रुपये ऐंठे जा रहे हैं। ताज़ा जानकारी के अनुसार, यह गिरोह खुद को विभिन्न क्रिप्टो कंपनियों से जुड़ा बताकर निवेशकों को मोटे मुनाफे का झांसा देता है और कुछ समय बाद गायब हो जाता है।

सूत्रों के अनुसार, ऐसे ठग ग्रीन बेल्ट पार्क, बाहु प्लाज़ा और अन्य लोकप्रिय स्थानों पर रोज़ाना नए शिकार तलाशते देखे जाते हैं। लोगों को महज़ 100 डॉलर (करीब 9,000 रुपये) की शुरुआती इन्वेस्टमेंट पर ऊँचे मुनाफे का वादा किया जाता है। शुरुआत में कुछ निवेशकों को मामूली राशि लौटाकर विश्वास पैदा किया जाता है, लेकिन जैसे ही नेटवर्क बड़ा होता है, ठग कंपनी बंद होने का बहाना बनाकर गायब हो जाते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की ठगी पिछले कई महीनों से जारी है। आरोप है कि इस नेटवर्क से जुड़े कुछ लोग पहले दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में भी इसी प्रकार के घोटाले कर चुके हैं। जब उन राज्यों में एफआईआर दर्ज होने लगी, तो उन्होंने जम्मू को अपना नया ठिकाना बना लिया।


शहर के निवासी बताते हैं कि इन ठगों की पहुँच आम लोगों तक कैफ़े, पार्क और छोटे रेस्टोरेंट्स के ज़रिये होती है, जहाँ वे खुद को “क्रिप्टो कंसल्टेंट” या “बिजनेस मेंटर” बताकर युवाओं को निवेश के लिए प्रेरित करते हैं।


स्थानीय पुलिस और साइबर सेल पर भी सवाल

लोगों का आरोप है कि अब तक ठगी के कई मामलों की शिकायतें दी जा चुकी हैं, परंतु कार्रवाई बहुत धीमी है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मामलों की जाँच साइबर क्राइम यूनिट के दायरे में आती है, और जल्द कार्रवाई न होने से ठगों का हौसला बढ़ता जा रहा है।


विशेषज्ञों की सलाह:

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी निवेश से पहले कंपनी की वैधता, रजिस्ट्रेशन नंबर और रेगुलेटरी अप्रूवल की जाँच करना आवश्यक है।

यदि किसी के साथ ऑनलाइन निवेश या फाइनेंशियल फ्रॉड हुआ है, तो उसे तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज करनी चाहिए या हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करना चाहिए।


निष्कर्ष:

क्रिप्टो निवेश के नाम पर चल रही इस ठगी ने जम्मू में कई परिवारों की जमा पूँजी खतरे में डाल दी है। जब तक प्रशासन ठोस कार्रवाई नहीं करता, तब तक ऐसे नेटवर्क नए नाम और नए चेहरों के साथ लोगों की मेहनत की कमाई लूटते रहेंगे।

Share:

इंजीनियरों की एकजुटता और प्रगति का मंच — 58वीं AGM जम्मू में आयोजित


 जम्मू, छन्नी हिम्मत,  — इंजीनियर्स संस्था (इंडिया) के जम्मू स्थानीय केंद्र की 58वीं वार्षिक आम बैठक (Annual General Meeting) आज संस्थान परिसर, सेक्टर-3, चन्नी हिम्मत, जम्मू में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता इंजीनियर अनिल वर्मा, FIE, चेयरमैन, जम्मू स्थानीय केंद्र ने की। इस अवसर पर इंजीनियरिंग के विभिन्न शाखाओं से बड़ी संख्या में कॉरपोरेट सदस्य उपस्थित रहे।


बैठक की शुरुआत में इंजीनियर अवनीत गुप्ता, MIE, मानद सचिव ने सदस्यों का स्वागत करते हुए वर्ष 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और केंद्र की वर्षभर की गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान वर्ष 2024-25 के लेखा परीक्षण (ऑडिटेड अकाउंट्स) भी प्रस्तुत किए गए, जिन्हें सभा ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया।


बैठक में संस्था द्वारा वर्षभर में आयोजित सेमिनार, कार्यशालाएं, अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय संगोष्ठियाँ जैसी गतिविधियों का विस्तृत ब्यौरा भी प्रस्तुत किया गया।


इस अवसर पर चेयरमैन इंजीनियर अनिल वर्मा, FIE ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संस्था की गतिविधियों में उनके सक्रिय सहयोग की सराहना की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के उन इंजीनियरों से भी अपील की जो अभी सदस्य नहीं हैं कि वे संस्था के कॉरपोरेट सदस्य बनकर पेशेवर विकास की इस यात्रा का हिस्सा बनें।


बैठक का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन इंजीनियर अवनीत गुप्ता, MIE, मानद सचिव, ने किया।

Share:

बिश्नाह पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी हुई गाय बरामद

जम्मू। (राजेंद्र भगत) जम्मू जिले के बिश्नाह क्षेत्र के गांव चिमनाचक में हाल ही में एक गाय चोरी होने की घटना सामने आई थी। यह चोरी रात के अंधेरे में अंजाम दी गई थी, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग इस घटना को लेकर भाजपा नेता अनिल कुमार के पास पहुंचे।

अनिल कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत थाना बिश्नाह में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत मिलते ही थाना अध्यक्ष राकेश जमाल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज की मदद ली और चोरों की तलाश शुरू की।


लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली और श्रीनगर के बारामुला से चोरी की गई गाय को बरामद कर लिया गया। पुलिस ने चोरी की गई गाय को उसके असली मालिक के सुपुर्द कर दिया।


भाजपा नेता अनिल कुमार ने बिश्नाह पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने भी पुलिस और भाजपा नेता अनिल कुमार के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।


Share:

गणेश चतुर्थी के समापन अवसर पर मूवमेंट कल्कि ने किया हवन यज्ञ


 जम्मू,(राजेंद्र भगत) बप्पा की आराधना और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के संकल्प के साथ मूवमेंट कल्कि की ओर से आज गणेश चतुर्थी के अंतिम दिन एक विशाल हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। यह पावन कार्यक्रम गांडू दी चौनी, ईदगाह रोड, जम्मू में श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ।


कार्यक्रम की अध्यक्षता मूवमेंट कल्कि की धार्मिक मंडली की प्रभारी सुनीता कुंडल जी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के सलाहकार योग गुरु विजय कृष्ण पराशर जी महाराज तथा संगठन मंत्री करनैल चंद जी ने विशेष रूप से शिरकत की। इस अवसर पर संगठन के अनेक वरिष्ठ सदस्य और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।


🗣️ प्रमुख वक्तव्य

सुनीता कुंडल (अध्यक्षता):

"गणेश जी का पूजन हमें यह संदेश देता है कि हर कठिनाई का समाधान श्रद्धा और संयम से संभव है। हवन यज्ञ के माध्यम से हम समाज और राष्ट्र के कल्याण की मंगलकामना करते हैं।

"योग गुरु विजय कृष्ण पराशर जी (सलाहकार, मुख्य अतिथि):

"आधुनिक युग में धर्म और अध्यात्म ही समाज को नई दिशा दे सकते हैं। मूवमेंट कल्कि जिस प्रकार से युवाओं को परंपरा और भक्ति से जोड़ रहा है, यह समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।"


करनैल चंद जी (संगठन मंत्री):

"हमारा प्रयास है कि मूवमेंट कल्कि केवल धार्मिक आयोजनों तक सीमित न रहे, बल्कि समाजिक और सांस्कृतिक जागरूकता का भी संवाहक बने। एकता, भाईचारे और संस्कृति की रक्षा हमारा ध्येय है।"


✨ कार्यक्रम की मुख्य झलकियाँ


मंत्रोच्चार और वैदिक विधियों के बीच हवन यज्ञ का आयोजन हुआ।


उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूर्ण श्रद्धा भाव से आहुतियाँ अर्पित कीं और सुख-शांति की प्रार्थना की।


कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण और “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों के साथ हुआ।


🙏 आगामी कार्यक्रम


मूवमेंट कल्कि परिवार ने जानकारी दी कि कल, 6 सितम्बर 2025 को गणेश भगवान की मूर्ति का विधिवत विसर्जन किया जाएगा। सभी श्रद्धालुओं, सदस्यों और समाजसेवियों से निवेदन है कि इस पावन अवसर पर अवश्य शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएँ।


मूवमेंट कल्कि परिवार ने सभी श्रद्धालुओं और अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए यह संकल्प लिया कि संगठन भविष्य में भी धर्म, संस्कृति और समाज सेवा के पथ पर और अधिक दृढ़ता से कार्य करता रहेगा।


Share:

Definition List

Unordered List

Support