JAMMU JOURNALIST

कटड़ा ट्रांसपोर्ट विभाग ने किया जागरूकता कार्यक्रम ।

कटड़ा :- (रोहित शर्मा ) आधार शिविर कटड़ा के मुख्य बस अड्डे पर  ट्रांसपोर्ट विभाग रियासी द्वारा कटड़ा में एक जागरुकता के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें टैक्सी चालको व आटो चालको सहित काफी लोगों ने हिस्सा लिया, और ए.आर.टी.ओ. रियासी शम्मी शर्मा ने चालकों को यातायात का पाठ पढाया। इस मौके पर  उन्होंने कहा की सभी लोगो को ट्रैफिक रूल्स का पालन करना चाहिए। स्कूटर मोटरसाइकिल हैलमेट पहनाकर ही चलाना चाहिए । इसके अलावा उन्होंने बताया कि गाड़ी चलाते समय ड्राइवर को मोबाइल का इस्तेमाल नही करना चाहिए । इसके अलावा उन्होंने बताया कि जीन जगहो पर ओवरलोडींग की समस्या आ रही है ।वहा पर  ज्यादा गाड़ीयो की सेवा मुहैया करवाई   जाएगी।  इस अवसर पर एआरटीओ रियासी शम्मी शर्मा,एसडीएम कटड़ा नीलम खजूरिया,एसडीपीओ अशोक शर्मा, अधिकारी सुनील शर्मा और टैक्सी चालको सहित स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे ।

लोगो को जागरूक करते एआरटीओ रियासी शम्मी शर्मा ।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Definition List

Unordered List

Support