कटड़ा मुख्य बस अड्डे पर पीएचई विभाग का पुतला जलाया ।
कटड़ा :- ( रोहित शर्मा ) आधार शिविर कटड़ा में आज मुख्य बस अड्डे पर फव्वारा चौक पर स्थानीय लोगो ने पीएचई विभाग का पुतला जलाया। प्रदर्शनकारीयो ने मार्ग को बंद कर प्रशासन व पीएचई मंत्री के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की । वही प्रदर्शनकारीयो का कहना है कि उनके घरों में पिछले 2-3 महीनो से पानी नही आ रहा है। जिसे लेकर वह कई बार पीएचई दफ्तर में जाकर शिकायत भी कर चुके है । परन्तु उनकी कोई सुनवाई नही हुई इसलिए मजबूरन उन्हे धरना-प्रदर्शन करना पड़ा। वही प्रदर्शन कर रहे लोगो ने अपनी समस्या एसडीएम कटड़ा नीलम खजूरिया को बताई जिसके बाद एसडीएम कटड़ा ने उन्हे आश्वासन दिया की उन्हे जल्द ही पानी मुहैया करवाया जाएगा जिसके बाद लोगो ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। प्रदर्शन में महिलाए एव बच्चे भी शामिल थे ।
पुतला फुकते प्रदर्शनकारी।
मार्ग बंद कर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारी।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें