कटड़ा :- (रोहित शर्मा ) आधार शिविर कटड़ा में आज रघुनाथ मंन्दिर में पाधा बिरादरी ने मेल का आयोजन किया। वही अजय कुमार पाधा ने बताया कि पहले मेल का आयोजन भवन मार्ग समीप दरूड़ (डावे) में किया जाता था ।परन्तु इस बार डावा मंन्दिर में माथा टेकने व पुजा-अर्चना करने के बाद रघुनाथ मन्दिर में भण्डारे का आयोजन किया गया ।उन्होंने बताया कि आगे भी इसी प्रकार भण्डारे का आयोजन करने की कोशिश रहेगी। इसके साथ ही वहा आए हुए सभी लोगो ने भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया । वही इस अवसर पर पाधा बिरादरी के वरिष्ठ सदस्य करीशन कुमार पाधा,शाम पाधा,अशोक पाधा, मदन पाधा,राजू पाधा, महेन्द्र पाधा सहित बिरादरी के सदस्यो ने भण्डारें में आकर शोभा बढ़ाई।
भण्डारें में प्रसाद ग्रहण करते हुए कटड़ा वासी ।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें