जम्मू-कश्मीर की नागरिकता पाने वाले पहले बिहारी बने नवीन कुमार चौधरी


पटना- 1994 बैच के सीनियर आईएएस अधिकारी नवीन कुमार चौधरी जम्मू-कश्मीर का डोमिसाइल लेने वाले देश के पहले अधिकारी बन गये हैं। नवीन कुमार बिहार के दरभंगा जिले के हायाघाट प्रखंड के गाँव मझौलिया के रहने वाले हैं। जम्मू संभाग के बाहु तहसील के तहसीलदार डाॅ रोहित शर्मा ने 24 जुन को उन्हें डोमिसाइल सर्टिफिकेट जारी किया।नवीन कुमार चौधरी इस समय जम्मू-कश्मीर में कृषि, पशुपालन एवं तकनीकी शिक्षा समेत कई अन्य महत्वपूर्ण विभागों में प्रधान सचिव के पद पर तैनात हैं। वे पिछले 26 वर्षों से जम्मू-कश्मीर में सेवारत हैं। इससे पहले वे 2012 में राज्यपाल के प्रधान सचिव, जम्मू श्राइन बोर्ड के सीईओ समेत वित्त सचिव व भूतपूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के भी प्रधान सचिव रह चुके हैं। 12 अप्रैल 1968 को जन्मे नवीन बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के थे।इनके पिता का नाम देवकांत चौधरी और माता  वैदेही चौधरी थीं।इन्होंने प्रारम्भिक शिक्षा गाँव के ही स्कूल से प्राप्त की। पटना युनिवर्सिटी से इकोनामिक आनर्स ग्रेजुएट थे। उन्होंने 1994 में 25 वर्ष के उम्र में ही भारतीय प्रशासनिक सेवा में 68वां स्थान प्राप्त किया। उन्हें जम्मू-कश्मीर कैडर मिला। "होनहार विरवान के होत चिकने पात" कहावत को उन्होंने चरितार्थ किया है।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Definition List

Unordered List

Support