बेहतर शिक्षा बेहतर स्वास्थ्य सुविधा और बेहतर यातायात के साधन इन जिलों तक पहुंचाना ही मेरा लक्ष्य है


मेरी कलम से...राजेंद्र भगत

यूं ही सुप्रभात के समय अपनी फेसबुक खोली तो उसमें सर्वप्रथम एक चेहरे के साथ कुछ यह पंक्तियां लिखी हुई नजर आईं।

मैंने मुल्कों की तरह लोगों के दिल जीते हैं,
ये हुकूमत किसी तलवार की मोहताज नहीं
लोग होठों पे सजाये हुए फिरते हैं मुझे
मेरी शोहरत किसी अखबार की मोहताज नहीं..

फिर इन पंक्तियों के एक-एक अक्षर को बड़े गौर से पढ़ा और उस तस्वीर से मैंने आंकलन करना शुरू किया मेरा अतीत मुझे आज से 20-25 वर्ष पीछे ले गया तभी इस चेहरे को मैं अपने आसपास युवकों के संग या फिर जम्मू शहर में होने वाले विरोधी प्रदर्शनों या अन्य किसी मांग के समर्थन में शहर में निकलने वाले युवकों के प्रदर्शन की अगुवाई करते इस चेहरे को मैं अक्सर देखता था गंभीर चेहरा था पर सोच बड़ी रखता था कुछ नया करने की चाहत थी मैं तब भी पत्रकार था कभी कबार इस चेहरे वाले शक्श से मुलाकात हो जाती थी और मैं पूछ लेता था कि भाई तुम करना क्या चाहते हो तो यह युवक जो उम्मीदों से भरा था वह कहता था मुझे जम्मू कश्मीर के खासकर जम्मू क्षेत्र के पहाड़ी जिलों की दशा को सुधारना है जो प्राकृतिक रूप से दुनिया के सबसे सुंदर जिले हैं
परंतु वहां तक आने-जाने के संसाधन ना के बराबर हैं वह कहता था जम्मू कश्मीर की राजनीति और केंद्र सरकार हर कार्य के लिए कश्मीर को प्राथमिकता देती है परंतु जम्मू जहां अखरोट होते हैं बदाम सेब सहित हर कीमती फल उगते हैं जहां सुंदर पहाड़ियां हैं अद्भुत मौसम है प्रकृति ने स्वर्ग जैसी सारी सुंदरता इन पहाड़ी प्रदेशों को उपहार स्वरूप दी है परंतु सरकारें इस सुंदरता को संजोए नहीं रख पा रही यहां सदियों से इंसान रहता आया है परंतु वह आज भी अच्छे संसाधनों के लिए तरसता है स्वास्थ्य सुविधाएं शिक्षा और यातायात के लिए इन जिलों तक अच्छे रास्ते नहीं हैं देश इन प्रदेशों से अनभिज्ञ है यहां के युवा अच्छी पढ़ाई बेहतर सुविधा से वंचित हैं मैं चाहता हूं जम्मू शहर और श्रीनगर शहर की तरह यह जिले भी प्रगति करें यहां के युवा भी उन सभी सुविधाओं को प्राप्त करें जो शहरों में रहने वाले युवा प्राप्त करते हैं इन युवाओं में टैलेंट है कुछ करने का जज्बा है परंतु बेहतर संचार व्यवस्था बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर शिक्षा प्रणाली इन क्षेत्रों तक ना पहुंचने के कारण यह युवा चाह कर भी कुछ नहीं कर पाते मैं इस निजाम को बदलना चाहता हूं मैं इन जिलों तक सड़कों का जाल बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर शिक्षा पहुंचाना चाहता हूं
अब तक तो आप समझ गए होंगे कि मैं किस चेहरे की बात कर रहा हूं यह चेहरा है जम्मू कश्मीर के पूर्व भाजपा अध्यक्ष मुनीश शर्मा का अब यह चेहरा जम्मू कश्मीर भाजपा में एक बड़ा और जाना पहचाना चेहरा है हालांकि समय के साथ कई पद इन के बदलते रहे परंतु इन की शैली इनका का अंदाज और कार्य करने की क्षमता पहले जैसी ही रही आज भी जब किसी भी कार्यकर्ता के साथ मनीष शर्मा मिलते हैं तो दोनों हाथ जोड़कर उसके पास रुकते अवश्य हैं और उसके तथा उसके माता-पिता का हाल-चाल जरूर पूछते हैं जनता चाहती भी यही है कि एक नेता जो उसका हीरो है वह उससे बात करें उसके दर्द को सुनें फिर उसका निवारण करें मैं यह नहीं कह सकता कि नेता लोगों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरते हैं उनकी क्या मजबूरियां हैं परंतु मैं इतना अवश्य कह सकता हूं कि जो नेता आम जनता के साथ खड़ा हो युवकों के समूह में खड़ा होकर उनकी बात सुने उनसे सहानुभूति रखें वही यथार्थ में एक नेता हो सकता है मैंने कभी मुनीश शर्मा से कोई लंबा वार्तालाप नहीं किया परंतु अक्सर इन्हें आते जाते लोगों के साथ मिलते जुलते गली मोहल्ले में खड़े युवकों का हाल-चाल पूछते और जब कभी भाजपा कार्यालय में मौजूदा भाजपा राज्य अध्यक्ष रविंद्र भाई रैना से भी मिलने का मौका मिलता है तो मैं अक्सर मुनीश शर्मा को भी ढूंढने का प्रयास करता हूं ताकि उनको भी नमस्कार अवश्य करूं ऐसा शायद इसलिए क्योंकि रविंद्र रैना और मुनीश दोनों युवकों की दोस्ती और शैली दोस्ताना है मुनीश को अक्सर सोशल मीडिया पर हर व्यक्ति को रिप्लाई देते हजारों बार देखा इसलिए मैं कह सकता हूं कि यदि ऐसे युवकों को शासन प्रणाली में कार्य करने का मौका दिया जाए तो यह लोग कुछ नया कर सकते हैं

अब मेरे इस लेख से यह मत अनुमान लगा लेना कि मैं किसी पार्टी का समर्थन कर रहा हूं परंतु यह सत्य है कि मैं मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थक हूं उनके कार्य करने के अंदाज उनका जोश, प्रभावशाली व्यक्तित्व जो विश्व के बड़े-बड़े नेताओं पर भी अपना प्रभाव छोड़ जाते हैं राष्ट्र को प्राथमिकता देते हैं सैनिकों के साथ हमेशा खड़े दिखते हैं हर बात गरीब वर्ग और 130 करोड़ भारतीयों को संबोधित करके करते ऐसा व्यक्तित्व बहुत कम देखने को मिलता है इसीलिए मैं गर्व करता हूं नरेंद्र मोदी हमारे प्रधानमंत्री हैं।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Definition List

Unordered List

Support