आज जम्मू के आर एस पुरा में इंसानियत का एक नया ही नजारा देखा गया जिसमें एक व्यक्ति जो कि 28 साल अपने घर से दिमागी हाल खराब होने के कारण अपने घरवालों से बिछड गया था और पिछले 10 साल हो गए आरएसपुरा में रह रहा था आज से 5..7 दिन पहले कोट बाजार एसोसिएशन के प्रधान द्वारा उस व्यक्ति पर नजर पड़ने पर उनको उसपर दया आने के कारण उससे पूछताछ की गई चाचा आप10 साल हो के आरएसपुरा में कभी किसी दुकान के बाहर कभी किसी रेड्डी के नीचे सोये हुए मिलते हो मैं आज आपसे एक चीज पूछना चाहता हूँ आपका नाम क्या है और आप कहाँ पर रहते हैं
इस पर उस व्यक्ति ने अपना नाम रोशनलाल और पिता जी का नाम हँस राज बताया अपना पता पहलवान वाली गली अमृतसर बताया इस पर अनिल जी ने अपने साथियों बीजेपी सिटी प्रेजिडेंट राकेश पंडित तथा बस स्टैंड बाजार एसोसिएशन के प्रधान सुशील दत्त से बात की इन तीनों ने मिलकर भारतीय जनता पार्टी के सीनियर लीडर और बॉर्डर किसान संयोजक ब्रजेश राणा जी तथा आरएसपुरा मंडल प्रधान शिव कुमार वाली मीरा साहब मंडल प्रधान विजय कुमार शर्मा जी से बात की इन सभी ने मिलकर पुलिस स्टेशन पर जाकर एसएचओ आरएसपुरा जय पाल शर्मा से रिक्वेस्ट की के सर इसका घर का पता हमें पता है उनसे कनेक्ट करवा दो और एसएचओ जयपाल शर्मा ने इनकी मदद को आगे बढ़ाकर पंजाब के इनके घर में इनके रिश्तेदार से बात की बीजेपी पार्टी के सीनियर लीडर बजेश्वर रैना जी ने इनका पूरा साथ दिया अनिल जी ने इनके रिश्तेदारों से बात कर इनको यहां से ले जाने के लिए कहा जिससे पहले इनके घरवालों ने आने से मना किया इस पर पूरी टीम ने उनको प्यार से समझाया गया इनके परिवार वालों ने बोला हम गरीब है हम मोटरसाइकिल लेकर आयेंगे और इसको ले जायेंगे अनिल जी ने कहा इतना लंबा रास्ता आप मोटरसाइकल में कैसे इस बुजुर्ग को ले जाओगे हम आपको गाड़ी के पैसे दे देंगे
आप गाड़ी लेकर आओ इस पर आज इनके परिवार के लोग इस व्यक्ति को आरएसपुरा में लेने आये और पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया और वो अपने पिताजी को साथ मैं ले गए और पूरी टीम ने उनको हाथ में पैसे भी दिए जिस पर रोशन लाल ने गाड़ी बैठते ही ख़ुशी जहीर की और पूरी टीम को हाथ जोड़कर शुक्रिया अदा किया आज आरएसपुरा में पहली बार ऐसी घटना का चर्चा घर घर में है . इस टीम में कोट बाजार बाजार एसोसिएशन के अनिल जी सिटी प्रेजिडेंट राकेश पंडित जी बस स्टैंड बाजार एसोसिएशन प्रेजिडेंट सुशील दत्त जी और पूरे बाजार एसोसिएशन के प्रधान सचिन चोपड़ा जी और भारतीय जनता पार्टी के सीनियर लीडर बजे श्वर राणा जी शिवकुमार बाली जी विजय कुमार शर्मा जी लम्बरदार ओमप्रकाश शर्मा जी और समाज सेवक प्रेम चौधरी जी और पूरे बाजार के दुकानदार भाई इस टीम में शामिल थे इन सबका आरएसपुरा निवासियों की तरफ से बहुत बहुत शुक्रिया अदा किया गया .....जय हिन्द जय भारत









0 comments:
एक टिप्पणी भेजें