पलक झपकते ही भारतीय सेना चीन का काम तमाम कर देगी

 


मेरी कलम से...... राजेंद्र भगत

भारत चीन सीमा पर भारत की सैन्य तैयारी ने चीन को चारों खाने चित कर दिया है भारत की यह तैयारी बड़े स्तर पर की गई है टैंक तोफें एवं सेना का भारी जमावड़ा तथा इसके साथ ही लड़ाकू विमानों की गर्जना ने चीन पर दबाव बनाया हुआ है दुनिया पर दादागिरी करने वाला चीन इस बार भारत के दबाव में आ चुका है 


हालांकि कभी कबार चीन भारतीय सीमा का उल्लंघन करने का प्रयास कर रहा है परंतु भारत की जवाबी कार्रवाई चीन को उसी के घर में बांधे रखने में सफल हो रही है जिस कारण चीन पर भारत की ओर से दबाव बढ़ता जा रहा है ज्ञात रहे कि विश्व की बड़ी शक्तियों में चीन का भी शुमार होता है उसकी बड़ी अर्थव्यवस्था तथा बड़ी सेना छोटे-छोटे देशों पर दबाव बनाती रही है परंतु कभी भी भारत के साथ चीन का सामना नहीं हुआ परंतु पिछले कुछ वर्षों में भारत और चीन में सीमा विवाद बढ़ा है 


जिस पर भारत जिसकी राजनीतिक इच्छाशक्ति इन दिनों बहुत मजबूत है वह चीन को उसी के घर में चित करने में कामयाब रहे लद्दाख में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान अपनी गर्जना से पूरी दुनिया में यह संदेश दे रहे हैं कि यह भारत 21 वीं सदी का भारत है अब यह किसी के रोके नहीं रुकेगा अगर भारत की जमीन पर किसी ने नजर भी डाली तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बार भारतीय सेना पूरी तैयारी से चीन की हर हरकत पर नजर रखे हुए हैं भारत की सेटेलाइट चीन की हर हरकत को देख रहे हैं जिसका परिणाम है 29 अगस्त रात की घटना जिसमें चीनी सैनिक भारतीय सीमा में घुसने की फिराक में थे परंतु भारत की कार्रवाई ने चीन को उसी के घर में बांधे रखा


     भारत के मित्र देश भी लगातार चीन पर दबाव बनाए हुए हैं अमेरिका चीन पर नजरें गड़ाए बैठा चाइना सी में अमेरिकी बेड़ा लगातार चीन को चिड़ा रहा है चीन डरा हुआ है उसे डर है कि अमेरिका में चुनाव भी हैं कहीं ऐसा ना हो अमेरिका चीन पर हमला कर दे वहीं दूसरी तरफ जापान और ऑस्ट्रेलिया भी अमेरिका के साथ खड़े हैं इनकी सेनाएं भी अलर्ट मोड पर हैं इसमें एक पहलू यह भी है कि जिसे चीन भी भली भांति जानता है कि भारत की सेना लगातार युद्ध अभ्यास एवं युद्धों में व्यस्त रहती है पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध तथा आतंकवाद के प्रति भारत की सेना लगातार कार्रवाईयों में व्यस्त रहती है भारतीय सेना के पास युद्ध में लड़ने का तजुर्बा है परंतु इसके विपरीत चीन की सेना ने कभी भी युद्ध नहीं लड़ा उनके पास युद्ध लड़ने का तजुर्बा नहीं है यह बात चीन भी भलीभांति जानता है कि अगर भारत और चीन में युद्ध होता है तो पहले ही झटके में भारतीय सेना चीनी सेना को भारी नुकसान दे सकती है इसके साथ ही भारतीय सेना का टैंक बेड़ा भी चीन के मुकाबले बहुत बड़ा है और भारत जिस पोजीशन में है वहां से चीन को आसानी से घेरा जा सकता है भारत की वायु सेना तथा थल सेना भी अलर्ट मोड़ पर है भारतीय सैनिक युद्ध करने में निपुण माने जाते हैं विश्व के कई देशों में शांति सेना का हिस्सा रही भारतीय फौज अपने कारनामों से विख्यात रही है नियम से और अपने टारगेट को पूरा करने में भारतीयों का जवाब नहीं इसके विपरीत चीन की सेना के पास इस तरह का कोई भी तजुर्बा नहीं चीन के युद्धक हथियार भी मात्र दिखावा ही है क्योंकि आज तक यह हथियार इस्तेमाल नहीं हुए परंतु इसके विपरीत भारत की वायु सेना में लड़ाकू विमान जैसे राफेल मिराज टू थाउजेंड सुखोई बेड़ा तथा बिग श्रेणी के जहाज कई युद्धों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं


एक पहलू और भी है जिसे हमें भूलना नहीं चाहिए जब से चीन और भारत में कशमकश बड़ी है तब से ही भारत का प्रत्येक जनमानस चीन के प्रति आक्रमण मुद्रा में है भारत का हौसला बढ़ा हुआ है पिछले दिनों भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई लड़ाई में भी चीनी सैनिकों को भारी नुकसान हुआ था इसके विपरीत चीन की सेना का अधिकतर समय वीडियो गेम खेलते हुए तथा युद्ध से बचने में अधिक समय व्यतीत हो रहा है यह बात चीन भली भांति जानता है इसलिए केवल हेकड़ी दिखाने में ही अपना समय व्यतीत कर रहा है। 


भारत की 130 करोड़ जनता का चीन के प्रति गुस्सा जिसमें चीनी एप्स को बंद करने का निर्णय चीन के सामान का बॉयकॉट करने की तस्वीरें तथा सोशल मीडिया पर चीन के प्रति नफरत दर्शाती है कि भारतीय जनमानस चीन को सबक सिखाने में पीछे नहीं हटने वाला।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Definition List

Unordered List

Support