हिमालय की गोद में बसे प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण हिमाचल प्रदेश की यात्रा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यूं तो हिमाचल प्रदेश में कई बार आना जाना होता रहा है परंतु इस बार यात्रा अद्भुत थी इसका मुख्य कारण था कि वहां के रहन-सहन वहां के लोगों से बातचीत,जानकारियां और वहां का खानपान इत्यादि विषयों पर जानकारी एकत्रित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह यात्रा मेरे संस्थान दैनिक स्टेट समाचार द्वारा निर्धारित की गई थी जिसमें स्टेट समाचार समाचार पत्र को हिमाचल प्रदेश में स्थापित करने का विधिवत कार्यक्रम था जो पूर्ण रूप से सफल रहा। इसमें लगभग हर जिले के जिला ब्यूरो से मिलने का मौका मिला और हिमाचल के जनमानस को समझने का सौभाग्य प्राप्त हुआ इस यात्रा में कुछ अद्भुत बातें रही जो हम लिखना आवश्यक समझते हैं
इस यात्रा में हमें हिमाचल प्रदेश मे स्टेट समाचार का कार्य संभाल रहे अश्वनी शर्मा जी से अधिकतर समय व्यतीत करने का मौका मिलता रहा जिन्होंने हिमाचल के विषय में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई हिमाचल प्रदेश का इतिहास, धार्मिक आस्था, विकास करता हिमाचल प्रदेश, और प्रशासन में कार्य करने वाले पढ़े लिखे नौजवान जो सरकारी पदों पर आसीन है, सरकार और जनता में तालमेल जो काफी गहरा देखा गया जो किसी भी प्रदेश की प्रगति का मूल मंत्र होता हैकार्यक्रम में ही हिमाचल प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर पुरुषोत्तम शर्मा जी से भी चर्चा करने का समय मिला जिन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों पर अपना अनुभव शेयर किया एवं राज्य के विकास पर चर्चा भी की और राज्य में आने वाले सैलानियों की किस तरह से आवाभगत की जाए इत्यादि विषयों पर भी जानकारी उपलब्ध करवाई तथा सरकार हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए नया क्या कर सकती है इस पर भी चर्चा हुईवह पत्रकारों में बैठकर दोस्ताना अंदाज में बातचीत करते रहे और कुछ समय ऐसा लगा कि वह किसी सरकारी पद पर नहीं अपितु आम जनमानस का ही एक हिस्सा हैं इनकी इस शैली की तारीफ की जानी चाहिए।
हिमाचल प्रदेश का मंडी जिला काफी सुंदर था रात के समय इस का विहंगम दृश्य मन मोहित करने वाला था ताजी हवा हल्का ठंडा मौसम सब को अपनी ओर आकर्षित करता है सुबह की पहली किरण पहाड़ों को छूती हुई खिड़कियों से कमरों में प्रवेश करती हूं ऐसा एहसास दिलाती है कि मानो सूर्य देवता स्वयं आकर नींद से जागने का संदेश देते।
जहां-जहां भी रुकने का मौका मिला वहां का सादगी वाला भोजन स्वादिष्ट और पौष्टिक था सबसे मुख्य बात भोजन को परोसने वाले लोग सेवा भाव से काम करते देखे गए उन से चर्चा भी हुई अपने कार्य को सेवा की तरह लेते देखेंगे
यह बात यथार्थ होती है कि जिस प्रदेश के लोग शांतिप्रिय भक्ति भाव और आवाभगत करने वाले हो ऐसा प्रदेश अवश्य तरक्की करता है और हिमाचल प्रदेश की सुंदरता सुंदर खानपान और मीठी भाषा सभी को अपनी ओर आकर्षित करती है ऐसी प्रदेश को प्रगति करने से कोई नहीं रोक सकता।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें